तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला

0
169

जयपुर। बगरू थाना इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने एसएमएस अस्पताल पहुंचाष। जहां इलाज के दौरान उसकी रविवार देर रात को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा चार अप्रेल को हुआ था। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। और साथ ही पुलिस मृतक महिला की पहचान के प्रयास में जुटी है।

मामले की जांच कर रही सड़क दुर्घटना थाना (पश्चिम द्वितीय) के अनुसार हादसा बगरू थाना इलाके में स्थित बडके बालाजी कट अजमेर रोड पर हुआ था। जहां एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला पैदल चल रही थी। जिसे तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिसके बाद लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं होने के चलते शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर के डीप फ्रीज में रखवा दिया गया है।

सडक हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

रामनगरिया थाना इलाके में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा 31 मार्च को हुआ था। जहां एक अज्ञात व्यक्ति थाना इलाके में स्थित स्विमिंग पूल गोनेर रोड के पास सड़क हादसे में घायल हो गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जीवनरेखा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी रविवार रात को मौत हो गई। मृतक की 30 से 35 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here