जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में स्थित गोरी पार्क के सामने एक सरस डेयरी बूथ में शनिवार को अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इस दौरान पार्क के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक डेयरी बूथ में रखा फ्रीज व अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर में इलाके में स्थित गोरी पार्क के समीप एक सरस डेयरी बूथ में अचानक से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक डेयरी बूथ में रखा खाने -पीने का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आशंका जताई जा रहीं है की फ्रीज से गैस लीक होने के कारणा डेयरी बूथ में आग लगी है।




















