प्लास्टिक के सामान से भरे ट्रक में लगी आग

0
81

जयपुर। श्याम नगर थाने इलाके में रविवार देर रात चलते ट्रक में आग लगने से दहशत फैल गई। रोड किनारे ट्रक खड़ा कर ड्राइवर ने कूदकर शोर मचाया। राहगीरों की मदद से ट्रक में लोड सामान को उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार रात अजमेर रोड पर हीरापुरा पावर हाउस के पास हुआ। एक टूक में प्लास्टिक का सामान(टंकी, पाइप सहित अन्य) भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हीरापुरा पावर हाउस के पास चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक से धुआं उठते देखकर ड्राइवर ने रोड किनारे ट्रक को रोका। ट्रक ने कूदकर ड्राइवर ने शोर मचाया।

राहगीरों की मदद से ड्राइवर ने ट्रक में लोड सामान को जलने से बचाने के लिए नीचे उतार लिया। देखते ही देखते ट्रक से आग की भीषण लपटे उठने लगी। पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। एक दमकल की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here