सात चोरी के दुपहिया वाहन सहित एक वाहन चोर गिरफ्तार

0
199

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से पुलिस ने चोरी के सात दुपहिया वाहन बरामद किये हैं। आरोपित ने यह सभी चोरी की वारदात विद्याधर नगर,संजय सर्किल,शास्त्री नगर, मुरलीपुरा थाना इलाके में करना कबूल किया हैं। नशे के लिए आरोपित वाहन चोरी की वारदात करता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर मोहम्मद शाहिद कुरैशी उर्फ शानू निवासी शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से चोरी के सात दुपहिया वाहन बरामद किये हैं। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

नशे के लिए वाहन चुराने वाला गिरफ्तार

वहीं कालवाड थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन सुरेश उर्फ गुल्ला बावरिया निवासी रेनवाल जयपुर ग्रामीण हाल कालवाड जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपित नशा करने का आदि है जो रात्रि में सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी,नकबजनी सहित कई मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here