2.10 लाख की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

0
52
ACB raided eight locations of the Municipal Executive Officer
ACB raided eight locations of the Municipal Executive Officer

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चित्तौड़गढ़ टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत समिति कपासन के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक बाबू लाल शर्मा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक,कुल 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत बरामद की गई है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि परिवादी की फर्म द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के अंतर्गत करीब 12.80 लाख रुपए के कार्य कराए गए थे।

इन कार्यों के मई और जून 2025 के सात बिलों की ऑनलाइन फीडिंग कर भुगतान जारी करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक 2.10 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

जिस पर शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी चित्तौड़गढ़ टीम टीम उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को परिवादी से रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here