July 22, 2025, 11:09 pm
spot_imgspot_img

चाकू की नोक पर महिला से किया दुष्कर्म

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में एक महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे चाकसू थाना प्रभारी राजू राम ने बताया कि 45 वर्षीय पीड़िता थाना इलाके की रहने वाली हैं। एक जनवरी दोपहर करीब दो—ढाई बजे बकरियों को चराने के लिए गई थी। रास्ते में आरोपी परिचित भी बकरियां चराते मिला। सुनसान जगह पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से छुटकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। चाकसू थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles