जयपुर। खोरा बीसल थाना इलाके में एक शातिर बदमाश ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली युवती ने मामला दर्ज कराया है की आरोपी से कुछ महीनों पहले ही उसकी मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने युवती को शादी करने का झांसा देकर उसे मिलने के लिए बुलाया और होटल में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपी ने युवती का शादी का झांसा दिया और उसका देहशोषण करता रहा। युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो शातिर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।




















