स्पेन से जयपुर घूमने आई महिला से आमेर महल में छेड़छाड़

0
272

जयपुर। स्पेन से जयपुर घूमने आई विदेशी महिला से आमेर महल में तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत आमेर महल अधीक्षक को दी। अधीक्षक की सूचना पर आमेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा और उनके पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मूलतरू अर्जेटीना हाल स्पेन निवासी महिला अपने पति के साथ जयपुर घूमने आई थी। 28 जुलाई को वह अपने पति के साथ आमेर महल देखने गई थी। आमेर महल में बनी सुरंग को देखने के दौरान वहां पर मौजूद तीन मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद पीडिता ने इसकी लिखित में शिकायत आमेर महल अधीक्षक को की। अधीक्षक ने मामले की जानकारी आमेर थाना पुलिस को दी।

जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र ने बताया कि घटना शाम करीब तीन से चार बजे की है। जब महिला अपने पति के साथ महल में बनी सुरंग में घूम रही थी। वहां पर मौजूद तीन युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर महिला ने घटना की शिकायत आमेर महल प्रशासन को दी थी। मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया है,जबकि उनके साथी की तलाश जारी है।

दोस्ती गांठ कर महिला से दुष्कर्म

चित्रकूट थाना इलाके में एक महिला से दोस्ती गांठ को दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच थानाधिकारी जहीर अब्बास कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 33 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि साल-2020 में उसकी मुलाकात रविकांत से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी रविकांत ने उससे दोस्ती कर ली। उसकी मदद की कहकर इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा। रविकान्त के अच्छा साथी होने के चलते नजदीकी बढ़ गई।

आरोप है कि अक्टूबर-2020 में आरोपी रविकान्त से अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों तक देहशोषण करता रहा। लम्बे समय बीतने के बाद पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया। शादी करने की पीछे पड़ता देखकर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here