फंदे से लटका मिला महिला का सड़ा-गला शव

0
346

जयपुर। भट्टाबस्ती थाना इलाके में शुक्रवार को एक बंद मकान में महिला की सड़ी-गली लाश फंदे से लटकी मिली। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11.44 बजे शिवाजी नगर से किसी ने सूचना दी कि एक बंद मकान से बदबू आ रही है। स्थानीय लोगों सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला तो एक महिला का शव चुन्नी के फंदे से लटका मिला।

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान शिवाजी नगर निवासी 34 वर्षीय कोमल गुप्ता पत्नी महेंद्र के रूप में हुई है। आपसी विवाद के चलते महिला अपने पति से चल रही थी। महिला का शव करीब 7-8 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को उतारकर मुर्दाघर में रखवाया। सूचना पर मृतका का पति और परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से भी महिला को लेकर जानकारी ली जा रही है। महिला ने अपनी चुन्नी से ही पंखे से फंदा लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here