जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई । इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने घायलों दोनो युवकों को तुरंत नजदीकी रघुराज हॉस्पिटल पहुंचा। जहां पर दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुरिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा कर हादसे की सूचना इनके परिजनों को दे दी है।
थानाधिकारी मदल लाल कड़वासरा ने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे इस्कान मंदिर खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मंडी में मजदूरी करने तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार राम करण (42) पुत्र हनुमान सहाय ,खोरी ,शाहपुरा निवासी , रमेश खोरी शाहपुरा निवासी व भीम नैनवा बूंदी निवासी उछलकर नीचे रोड पर आ गिरे।
सड़क पर सिर टकराने से तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को रघुराज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को राम करण (42) पुत्र हनुमान सहाय को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रमेश और भीम को नाजूक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनो घायलों को जयपुरिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। मदन कड़वासरा ने बताया कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्विफ्ट कार चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।




















