जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके एक्सप्रेस हाईवे पर लहूलुहान हालत में मिले युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस हाईवे पर वह रोड किनारे पड़ा मिला था। पुलिस जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत होना सामने आया है। सडक दुर्घटना थाना (पश्चिम) पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
सडक दुर्घटना ( पश्चिम ) पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा इलाके में दादी का फाटक के पास एक्सप्रेस हाईवे पर लहूलुहान हालत में युवक पड़ा मिला। राहगीरों को एक्सप्रेस हाईवे पर रोड किनारे लहूलुहान हालत में उसे देख पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत होना सामने आया। पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल की है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।




















