युवक ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म

0
176
rape
rape

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक युवक ने विधवा महिला से दुष्कर्म किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक विधवा महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस से सम्पर्क में कई समय से था। विधवा होने के कारण आरोपी ने उससे नजदीकियां बढाई और गलत काम किया। आरोपी उसे निरंतर शादी करने का झांसा दे रहा था और गलत काम कर रहा था। लेकिन कुछ समय से आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

जिस पर पीड़िता ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। थानाधिकारी राजेन्द्र बाफना ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर किशन (31) निवासी घाटगेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस के साथ कई बार गलत काम किया। आरोपी उसे निरंतर शादी करने का आश्वासन दे रहा था। लेकिन कुछ माह से आरोपी ने शादी करने के इनकार करना शुरू कर दिया।

जिस पर पीड़िता ने आरोपी किशन से कारण पूछा तो आरोपी ने उसे जान से खत्म करने की धमकी दी जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को आप बीती बताई। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा दिया गया हैं। महिला के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रेड कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here