तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

0
28

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में स्थित महाराणा प्रताप सर्किल के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से साइकिल सवार युवक को घायल अवस्था में महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार दौरान युवक ने दम तोड़ दिया । मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रताप सर्किल के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी इतवारी (45) साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार युवक इतवारी गंभीर रुप से घायल हो गया था। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर उपचार दौरान बुधवार देर शाम इतवारी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक इतवारी पिछले दो महीने से अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था और सुबह -सुबह गाड़ियों की साफ -सफाई करता था।

मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप चालक की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here