नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

0
271

जयपुर। विश्वृकर्मा इलाके में शनिवार देर रात एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ कर छलाग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी है। युवक ने नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग रखी है। सूचना मिलने पर पुरुष मौके पहुंची और समझाइश कर करीब सवा दो घंटे बाद उसे नीचे उतार लिया।

थानाधकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ने वाला युवक मुकेश मीणा (35) निवासी बिसनगढ़ आमेर का रहने वाला है। युवक आकेड़ा डंगर ग्राम पंचायत में पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के ऊपरी छोर पर चढ़ने के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क किया। खुद के पानी की टंकी पर चढ़ने के बारे में बताकर नरेश मीणा की गिरफ्तारी का विरोध किया।

पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उससे समझाइश कर टंकी से नीचे उतरने के लिए कहा तो उसने नरेश मीणा की रिहाई की मांग की है। उसकी मांग पूरी नहीं करने पर टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। समझाइश के साथ ही पूुलिस ने एहतियात के तौर पर टंकी के नीचे जाल लगाया । पुलिस ने फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया है। प्रशासन की ओर से समझाइश कर दो घंटे की मशक्कत कर रात 11 बजे नीचे उतार लिया। जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here