जयपुर। आकाश इंस्टीट्यूट, जयपुर द्वारा जेईई की तैयारी के लिए नए सत्र की शानदार शुरुआत की गई। इस अवसर पर दीप स्मृति ऑडिटोरियम में एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘प्रारम्भ 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8, 9 और 10 के फाउंडेशन बैच के साथ-साथ कक्षा 11 और जेईई बैचों के 2000 से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया।
इस मोके पर आकाश राजस्थान के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा, आकाश इंस्टीट्यूट में हम वेल्यूज़ को बहुत महत्त्व देते है और इसलिए निरंतर अच्छा रिजल्ट लाते है। उन्होंने बच्चों को कोम्प्रेहेंसिव तरीक़े से समझने और सोचने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने नए सत्र के शुभारंभ पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए “स्टूडेंटस फ़र्स्ट” की आकाश फिलॉसफी को साझा किया और बताया कि आकाश सिर्फ एक कोचिंग नहीं, बल्कि छात्रों की शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास की एक समर्पित प्रणाली है, जहाँ अनुशासन, व्यक्तिगत देखभाल और नियमित परामर्श सर्वोपरि हैं।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी वर्ष की पूरी अकादमिक योजना, टेस्टिंग प्रणाली, मेंटरशिप और सफलता के ट्रैक पर बने रहने के लिए आकाश की रणनीति को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में हाल ही में घोषित जेईई मेन फेज 1 2026 के परिणामों में 99+ परसेंटाइल स्कोर करने वाले जयपुर के जेईई के 30 छात्रों को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास की लहर दौड़ गई। इसके अतिरिक्त 30 और बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इस दौरान आकाश इंस्टिट्यूट की लर्निंग एंड डेवलपमेंट हेड, गरिमा अरोड़ा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों को दबाव को ऑपर्च्युनिटी में बदल कर अपने ऊपर विश्वास करते हुए हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आकाश जयपुर का यह आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासन और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को और भी सुदृढ़ करता है।




















