श्री अमरापुर चैत्र मेला में भगवान एवं गुरुओं का हुआ अभिषेक और पूजन

0
37
Abhishek and worship of the Lord and the Gurus were performed at the Shri Amrapur Chaitra Fair.
Abhishek and worship of the Lord and the Gurus were performed at the Shri Amrapur Chaitra Fair.

जयपुर। छोटी काशी गुलाबी नगरी में स्थित श्री अमरापुर स्थान में प्रेम प्रकाश मंडल के तत्वावधान में चल रहे 105वें चैत्र महाकुंभ मेले के चतुर्थ दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 6 बजे पूज्य स्वामी भगत प्रकाश महाराज एवं संत मंडल द्वारा भगवान लक्ष्मी नारायण, लड्डू गोपाल एवं गुरुदेव का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई।

इसी दिन श्रीमद्भागवत गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठों का संतों द्वारा भोग परायण किया गया। भक्ति के वातावरण में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर सेवा-भक्ति का लाभ लिया।

मेले में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर एवं आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक निंबाराम सहित अनेक गणमान्य जनों ने अमरापुर दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

पंच दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार 5 अप्रैल को ब्रह्मवेला में सुबह 7 बजे विश्व शांति की कामना के लिए पल्लव प्रार्थना के साथ होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 4 बजे संत-महात्माओं द्वारा आचार्य श्री की महिमा के गुणगान से होगा तथा श्रद्धालुओं को तुलसी पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here