परकोटा गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य का अभिषेक

0
191
Abhishek of the first worshipper in Parkota Ganesh temple
Abhishek of the first worshipper in Parkota Ganesh temple

जयपुर। चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में महंत राहुल शर्मा के सानिध्य में रवि पुष्य नक्षत्र के उपलक्ष में भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक हुआ । युवाचार्य पं. अमित शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम प्रथम पूज्य को 101 किलो दूध से अभिषेक कर नवीन चोला पोशाक धारण करा फूल बंगले की झांकी सजाई गई । प्रथम पूज्य को लड्डुओं का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं को हल्दी की गांठ एवं रक्षा सूत्र वितरित किए गए।

इसी के साथ स्वर्गीय मंदिर महंत कैलाश चंद्र शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि मंदिर प्रांगण में मनाई गई । भक्त महंत श्री की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर हरि नाम संकीर्तन गया । महंत परिवार की ओर से भक्तों को तुलसी और अन्य प्रजातियों के पौधे वितरण कर भोजन प्रसादी गरीब और असहाय लोगों मे वितरित कि गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here