गुरू पुष्य नक्षत्र में किया प्रथम पूज्य का अभिषेक

0
368

जयपुर। गुरू पुष्य नक्षत्र में गुरुवार को कई गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पुष्याभिषेक किया गया। नाहरगढ़ की पहाड़ी स्थित गढग़णेश मंदिर में महंत प्रदीप औदीच्य के सान्निध्य में पुरुषाकृति के बाल स्वरूप गणपति का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। ऋतु पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार कर आरती की गई। चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में गुरुवार को महंत राहुल शर्मा के सान्निध्य में अभिषेक किया गया।

युवाचार्य पं. अमित शर्मा ने बताया सर्वप्रथम गणेश जी महाराज का 101 किलो दूध से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। फूल बंगले में मोदक प्रिय गणपति को विराजमान कर 108 मोदक अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं को हल्दी की गांठ प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में उदियात तिथि में शुक्रवार को प्रथम पूज्य का पंचामृत सहित अन्य द्रव्यों से अभिषेक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here