महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपित गिरफ्तार

0
126

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में चार युवकों ने एक महिला को अगवा कर लिया और दो दिन तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। इसके बाद पीड़िता किसी तरह उनकी चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार विद्याधर नगर निवासी एक 35 वर्षीय महिला को बाजार से चार युवकों ने अपहरण कर लिया। बदमाश उसे अगवा कर एक मकान में ले गए और वहां पर उसके साथ दो दिन तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह उनकी चंगुल से निकलकर घर पहुंची। बदमाशों की धमकी के चलते महिला चुप रहीं। डर के चलते महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसने पति को आपबीती बताई।

इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। एक बड़े संभ्रात परिवार का मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन महिला को साथ लेकर उस जगह की तलाश की गई जहां पर बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया।

16 घंटे के अथक प्रयास के बाद मिली सफलता

थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि महिला न तो उस गली तो जानती थी ना ही आरोपी उसके पहचान वाले थे। ऐसे में बदमाशों के साथ उस स्थान तक पहुंचना आसान नहीं था। इस पर महिला को साथ लेकर 16 घंटे तक संभावित स्थान की खोज की गई। आखिर में महिला ने उस जगह और मकान को पहचान लिया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकों पकड़ लिया गया।

पति से नाराज होकर घर छोड़कर निकली थी महिला

थानाधिकारी ने बताया कि महिला की अपने पति से अनबन हो गई थी इस पर वह घर छोड़कर निकल गई। रात को वह होटल ढूंढ रही थी इसी दौरान एक युवकों ने मदद करने की बात कहीं। होटल छोड़ने की बात कहकर उसे साथ लिया और कुछ दूर घुमाने के बाद अपने मकान के पास ले गए। इसके बाद महिला को कहा कि वह अकेला ही रहता है घर में कोई नहीं है वह उसके यहां पर ठहर सकती है। इसके बाद आरोपी ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और महिला को बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here