कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का एक्शन: छेड़छाड़ व उत्पीड़न के मामलों में आरोपियों को कराया गिरफ्तार

0
39

जयपुर। शहर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार सक्रिय है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए यूनिट ने छेड़छाड़, उत्पीड़न और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Yogesh Dadhich के मार्गदर्शन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। यूनिट की प्रभारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में टीम ने 16 मार्च को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।

पहले मामले में झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर महिला को जबरन परेशान करने और अभद्र व्यवहार करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कराया गया। वहीं सोडाला थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले पति एवं परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा मुरलीपुरा थाना इलाके में स्नान कर रही महिला को देखने और परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए गिरफ्तारी कराई।

पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

एडीसीपी रानू शर्मा ने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में निर्भया हेल्पलाइन नंबर 8764866090 से 8764866094 पर तुरंत संपर्क करें। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय है और शिकायत लिखित, मौखिक, ऑडियो या वीडियो माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here