विवाहिता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
44
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। एक विवाहिता को डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस ने बताया की जयपुर की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक पड़ोस में रहता है। जिसके कारण दोनो की जान पहचान हुई। गत दिनों पहले वो विवाहिता घर पर अकेली थी। आरोपी पड़ोसी युवक उसे घर पर अकेला पाकर अंदर आया और उसके साथ जबदस्ती करने लगा। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और डरा -धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विवाहिता ने लोक लाज के भय से पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी। गुमसुम रहने के कारण पूछने पर विवाहिता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। गुस्साए परिजनों ने विवाहिता को थाने ले जाकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here