ऑटो में बैठाकर महिला की सोने की चूड़ी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
45

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो में बैठाकर महिला के हाथ से सोने की चूड़ी लूटने वाले गुजराती गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चूड़ी और वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो में बैठाकर महिला के हाथ से सोने की चूड़ी लूटने वाले गुजराती गैंग शातिर बदमाश सोलंकी क्रिश दिनेश निवासी भावनगर गुजरात हाल सांगानेर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चूड़ी बरामद कर ली है तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर ने बताया कि इस प्रकरण में परिवादिया जयश्री सेवानी ने 22 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मॉडल टाउन जगतपुरा से सत्संग सुनने के बाद घर लौटने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो में पहले से दो महिलाएं और एक युवक मौजूद थे। कुछ दूरी पर बहाने से उसे उतार दिया गया और बाद में उसके हाथ से सोने की चूड़ी गायब मिली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर गुजराती गैंग के सदस्य सोलंकी दिनेश भाई को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here