दो मंदिरों में मूर्तियां खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
44

जयपुर। बस्सी थाना क्षेत्र में दो मंदिरों में घुसकर मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान घनश्याम महावर (30) निवासी दीनदयाल कॉलोनी, नई रीको बस्सी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को परिवादी मुरारी लाल सैन और मुकेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तड़के करीब 4 बजे अज्ञात व्यक्ति ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित राजराजेश्वर शिव मंदिर और अमूल डेयरी के पास स्थित शिव मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। डीसीपी जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध के हुलिए के आधार पर मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है।

कार्रवाई में बस्सी थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक तोताराम व बलवान सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामलाल तथा कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, रामराज, कमलेश और शशि कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपी से घटना के कारणों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here