अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज आज श्योपुर में

0
24

जयपुर। प्रसिद्ध दिगम्बर जैन संत साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य 108 प्रसन्न सागर महाराज ससंघ का रविवार को श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर के मंत्री चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ सिद्धार्थ नगर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर महावीर स्वामी खण्डाकान् से प्रातः 8.00 बजे मंगल विहार कर टौक रोड़ पर पिंजरा पोल गौशाला पहुचेगे जहां से बैण्ड बाजों के साथ विशाल जुलूस के रुप में रवाना होंगे। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की जाएगी।

जुलूस के चांदनी गार्डन पहुचने पर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। धर्म सभा में मंगलाचरण, दीप प्रज्जवलन, पाद पक्षालन, जिनवाणी भेंट के बाद आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें।

अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि आचार्य ससंघ आहार चर्या एवं सामायिक के बाद दोपहर 2.00 बजे बीलवा नांगल्या के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिए मंगल विहार करेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here