पत्रकार की आजीविका पर कार्रवाई निंदनीय: किरोड़ी लाल मीणा

0
31

जयपुर। राज्य के पंचायती राज मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जैसलमेर रेस्टोरेंट प्रकरण को लेकर आईएफडब्ल्यूजे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और वरिष्ठ पत्रकार अभय जोशी से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

बैठक के दौरान राठौड़ ने मंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितंबर से हालात बिगड़ने लगे थे और जिला कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं उनकी टीम को इसका श्रेय मानते हुए रेस्टोरेंट को टारगेट कर कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने कलेक्टर द्वारा विभिन्न तिथियों में की गई कार्रवाई के कारणों से भी अवगत कराया।

इस पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मामले को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

मंत्री ने कहा कि किसी पत्रकार की आजीविका पर साजिशन कार्रवाई करना निंदनीय है और यदि किसी अधिकारी द्वारा कानून एवं पद का दुरुपयोग किया गया है तो उसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसे मामलों की संवेदनशीलता को सरकार भली-भांति समझती है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर 29 मार्च को बड़ी संख्या में पत्रकार जयपुर में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here