भाभी से मांग कर लाई एक्टिवा गणेश जी मंदिर से चोरी

0
30

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में स्थित मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में आए एक युवक की एक्टिवा चोरी हो गई। वाहन चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी। कंट्रोल रुम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीन युवक एक्टिवा पर सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों वाहन चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

मामले की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी अभय सिंह ने बताया कि महेश नगर स्थित सिद्धि विनायक कॉलोनी निवासी प्रवेश खुटेटा ने मामला दर्ज कराया है कि वो अपनी भाभी प्रियंका गुप्ता से उनकी एक्टिवा मांग कर गणेश मंदिर आया था। सोनी हॉस्पिटल के सामने वाली लाइन में पीड़ित ने एक्टिवा खड़ी की और मंदिर चला गया। महज 15 मिनट बाद वापस लौटा तो एक्टिवा गायब मिली।

बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों ने एक्टिवा चोरी करने के बाद सिलेंडर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित से सिलेंडर चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ । पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी एक्टिवा 1 अप्रैल को चोरी हो गई थी। जिसके बाद बदमाशों ने चोरी की एक्टिवा से सिलेडर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here