अभिनेता विनय आनंद ने किया खजाना महल म्यूजियम विजिट और राम सेतु के तैरते पत्थरों को देख हुए भावुक

0
46
Actor Vinay Anand visited the Khazana Mahal Museum and became emotional upon seeing the floating stones of Ram Setu.
Actor Vinay Anand visited the Khazana Mahal Museum and became emotional upon seeing the floating stones of Ram Setu.

जयपुर। भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विनय आनंद ने आज जयपुर स्थित खजाना महल म्यूजियम का विजिट किया। म्यूजियम में रखे अनमोल पत्थरों, ऐतिहासिक आभूषणों और दुर्लभ संग्रह को देखकर वे काफी प्रभावित नजर आए। खास तौर पर राम सेतु का तैरता पत्थर देखकर विनय आनंद भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे भगवान हनुमान के सच्चे भक्त हैं और राम सेतु के पत्थरों को हाथ में ले कर उन्हें गहरी आस्था का अनुभव हुआ।

विजिट के दौरान उन्होंने म्यूजियम में प्रदर्शित बॉलीवुड आभूषण संग्रह की भी जमकर सराहना की। म्यूजियम के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। दोनों पुराने मित्र भी हैं, जिससे मुलाकात और भी खास बन गई। उनका स्वागत म्यूजियम के संस्थापक, अनूप श्रीवास्तव ने पारंपरिक सम्मान के साथ किया।

यह यात्रा उनके आध्यात्मिक दौरे का हिस्सा थी जिसमे वो अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज “एसीपी विक्रांत” के लॉन्च से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर, खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन भी किए। विनय आनंद ने अब तक 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें दिल ने फिर याद किया, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया और लो मैं आ गया जैसी फिल्में शामिल हैं। उनका यह दौरा दर्शाता है कि वे कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहरा लगाव रखते हैं। खजाना महल म्यूजियम में उनका आगमन यहां के लिए भी खास पल रहा, जहां उन्होंने पूरे उत्साह से संग्रहालय का अवलोकन किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here