कान्हा के जंगलों में अदा शर्मा का हरित मिशन

0
24

मुंबई: जब सिनेमा की रोशनी जंगलों की हरियाली से मिलती है, तब सिर्फ़ एक कहानी नहीं बनती, एक जिम्मेदारी जन्म लेती है। द केरल स्टोरी जैसी प्रभावशाली फिल्म के बाद अदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी किरदार के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति के लिए। मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘अनुभूति’ के ज़रिए अदा ने अपने स्टारडम को एक नए मकसद से जोड़ा है, बच्चों को जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना।

परदे पर हर जॉनर में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराने वाली अदा शर्मा की मौजूदगी ने ‘अनुभूति’ को सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बना दिया है। यह वही समर्पण है, जो उनके अभिनय में दिखता है, अब जंगलों की रक्षा और आने वाली पीढ़ी की सोच गढ़ने के लिए।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here