दो बाइकों की टक्कर के बाद एक पक्ष ने निकाली तलवार, पुलिस ने करवाया मामला शांत

0
149

जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में शनिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर के बाद एक पक्ष ने तलवार निकाल ली। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। एतिहाल के तौर मौके पर पुलिस बल तैनात है।

घटना कोतवाली थाना इलाके में दर्जियों का मोहल्ला खजाने वाले की गली की है। स्थानीय दुकानदार हेमंत विजय ने बताया कि उनकी दुकान के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हुई। बाइक सवार दोनों युवक झगड़ा करने लगे। इसी दौरान एक युवक कुछ दूर गया। फिर तलवार लेकर भागता हुआ आया। इस के बाद माहौल खराब हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तलवार लहराने की बात से लोगों में गुस्सा था। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाया। इस के बाद भीड़ इधर-उधर हो गई। तलवार लहराने वाले युवक ने भी मौके पर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया- दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, अगर कोई रिपोर्ट देगा तो एफआईआर दर्ज की जाएगा।

एसीपी कोतवाली अनूप सिंह ने बताया कि दो युवकों की बाइक भिड़ने पर एक युवक पट्टा (तलवार) लेकर आया। इस पर अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। बात केवल बाइक भिड़ने की थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों से पुलिस टीम बात कर रही है। अगर कोई पक्ष शिकायत देगा तो कार्रवाई की जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here