पति की मौत के बाद अनजान महिला ने उठाए इंश्योरेंस के पैसे, क्लेम उठाने वाली महिला ने खुद को बताया पत्नी

0
246
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। सदर थाना इलाके में एक अनजान महिला के पत्नी बनकर युवक के इंश्योरेंस का क्लेम उठा लिया। मृतक की पत्नी को इस बात का पता चला तो महिला के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि क्लेम उठाने वाली महिला ने इससे पहले कोटा के कोर्ट में खुद को पत्नी व बच्चों को हकदार बताकर प्रॉपर्टी में हिस्सा भी मांगा है। आरोप है कि फेक डॉक्यूमेंट से महिला सांठ-गांठ कर इंश्योरेंस क्लेम के साथ प्रोपर्टी हड़पने की साजिश कर रही है। मृतका की पत्नी ने कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि कोटा के लोको कॉलोनी निवासी नर्बदा बाई (36) ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 30 साल पहले 6 साल की उम्र में उसकी शादी विनोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद एक बेटे का जन्म हुआ। वह अपने पति व बेटे के साथ रहती थी। बिजनेस के सिलसिले में महीनों तक पति विनोद कुमार कोटा से बाहर जाते रहते थे।

पढ़ी-लिखी नहीं होने के कारण वह घर पर रहकर बेटे की देखरेख करती थी। 10 फरवरी 2009 में उसके पति विनोद कुमार की बस्सी इलाके में रोड एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी। अगले दिन 11 फरवरी को सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों के साथ जाकर परिवारजन जयपुर जाकर पति के शव को कोटा ले आए। बेटे राहुल के हाथों से विनोद के शव का अंतिम क्रियाकर्म किया गया। पति की मौत के बाद वह अपने बेटे के पालन-पोषण में लग गई।

पति विनोद कुमार के पिता माधोलाल थे। इनकी विनोद से पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता माधोलाल व माता शांति बाई के विनोद, ताराबाई, प्रेम बाई व शीला बाई चार भाई-बहन थे। इसमें से पति विनोद व उनकी बहन ताराबाई की मौत हो चुकी है। विनोद कुमार के पिता माधोलाल की मौत के बाद उनकी पत्नी शांति बाई ने झगडू प्रसाद से दूसरी शादी कर ली थी।

दूसरे पति झगडू प्रसाद से शांति बाई के दो बच्चे भूपेन्द्र कुमार व रेखा थीं। इसमें रेखा की भी मौत हो चुकी है। झगडू प्रसाद की संपति में उनके बेटे भूपेन्द्र इकलौता वारिस रह गया। देवर भूपेन्द्र ने मृतक विनोद की पत्नी नर्बदा बाई को बताया कि एक अज्ञात महिला ने खुद को विनोद का पत्नी बताकर झगडू प्रसाद की सम्पति में हिस्सा मांगा है। पता करने पर 12 दिसम्बर 2017 में डीजे कोर्ट में महिला ने खुद व अपनी बेटा-बेटी को पार्टी बनाकर भूपेन्द्र कुमार के खिलाफ मकान विभाजन बनाए जाने का प्रार्थना-पत्र कोर्ट में पेश किया। वर्तमान में मुकदमा कोर्ट में केस चल रहा है।

इस बारे में पता चलने पर नर्बदा देवी ने जयपुर में जानकारी जुटाना शुरू किया। पता चला कि महिला ने खुद को विनोद कुमार की पत्नी घोषित किया हुआ है। विनोद कुमार के पिता का नाम झगडू प्रसाद बताते हुए जयपुर में विनोद कुमार का एक्सीडेंट क्लेम फर्जी पत्नी बनकर उठा लिया है, वह क्लेम रकम लेने की अधिकारी नहीं थी।

आरोप है कि फर्जी तरीके से पत्नी बनकर क्लेम पास कराने में पुलिसकर्मी, आस-पड़ोसी व देवी की ओर से झूठे डॉक्यूमेंट तैयार करवाए गए है। मृतक विनोद कुमार की कोई सम्पति नहीं होते हुए भी सांठ-गांठ कर हड़पने की साजिश कर रही है।

थार सवार बदमाशों ने फैलाया आतंक

मानसरोवर थाना इलाके में काली थार सवार बदमाशों ने उत्पात मचाया। थार सवार कुछ बदमाशों द्वारा बाइक पर जा रहे एक कपल का पीछा कर उनके साथअभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले युवती पर फब्तियां कसीं और फिर उनकी बाइक के आगे गाड़ी रोककर युवक से मारपीट की। मामला देर रात धनवंतरी अस्पताल के बाहर का है।

यहां पर थार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार कपल के साथ अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने पहले युवती पर फब्तियां कसीं और फिर उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी रोक दी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवती के साथ भी छेड़छाड़ और बदसलूकी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here