जयपुर। विद्यायकपुरी थाना इलाके में गत दिसम्बर 2025 को दो युवतियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस वीड़ियों वायरल होने के बाद प्रसज्ञान लेते हुए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
एएसआई बाबूलाल ने बताया कि मालवीय नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी ने दो युवतियों से मारपीट की थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल रामपाल ने मामला दर्ज कराया। हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी के खिलाफ पहले से ही 37 से ज्यादा मामले दर्ज है।
वीडियो में हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी दो युवतियों को कार के खींचकर बाहर निकालता है लात घूंसे से दोनों युवतियों से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीड़ियों में कुछ लोग बीच बचाव करते हुए दिखाई दे रहे है।
थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना ने बताया की 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 1 बजे विधायकपुरी थाना पुलिस की चेतक को सूचना मिली कि एक युवक दो युवतियों से मारपीट कर उनका गला दबा रहा है। सूचना पर मौके थाने की चेतक जगन पथ, चौमूं हाउस स्थित होटल शिव महिमा के पास पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
वीड़ियो वायरल होने के बाद पुलिस कंट्रोल रुम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस ने 12 फरवरी 2026 को मामला दर्ज कर जांच -पड़ताल शुरु की। पुलिस जांच के दौरान दो और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दोनों लड़कियां होटल के बाहर खड़े होकर उसे गाली-गलौज कर रही है।
दूसरे वीडियो में वह एक लड़की के साथ होटल के अंदर जा रहा है। होटल मैनेजमेंट से पूछताछ में पता चला कि वे होटल में कमरा लेने आए थे, लेकिन कमरे फुल होने के कारण उन्होंने मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच -पड़ताल शुरु कर दी है।




















