जयपुर। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर इस बार विशेष संयोग बन रहा है। तीन साल बाद बुधवार (27 अगस्त) को गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जाएगा। यह प्रथम पूज्य भगवान गणेश के लिए विशेष दिन होता है। इस विशेष दिन में शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का भी संयोग रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार ऐसे दुर्लभ संयोग में गणेश पूजन करने से धन, नौकरी और व्यापार में लाभ मिलता है। ज्योतिष विद्वान पंडित अनिल कुमार विद्रोही के अनुसार यह अवसर सभी राशियों के लोगों के लिए फलदायी होगा।
बनवारी लाल शर्मा के अनुसार बुधवार को गणपति पूजन करने से बुद्धि, विवेक और कार्य में सफलता के योग बढ़ जाते हैं। विद्यार्थी, व्यापारी और नया कार्य शुरू करने वाले लोगों के लिए यह दिन खास लाभकारी होगा। चूंकि भगवान गणेश बुध ग्रह के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इस दिन पूजा करने से बुध दोष भी दूर होते हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, गणित, व्यापार और तर्कशक्ति का कारक माना गया है।
बुधवार को पूजन करने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और व्यापार में स्थिरता मिलती है। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होता है। इस दिन 21 दूर्वा और मोदक अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार 10 दिन तक सूर्य-केतु की युति तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। वहीं, चंद्रमा और मंगल की युति से लक्ष्मी योग भी बनेगा। तो 27 अगस्त से 6 सितंबर तक महोत्सव मनाया जाएगा।
प्रतिमा स्थापना और पूजन मुहूर्त
चतुर्थी तिथि : दोपहर 2:06 बजे तक
लाभ-अमृत मुहूर्त : सुबह 5:29 से 8:40 बजे तक
शुभ योग मुहूर्त : सुबह 10:15 से 11:51 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:25 से 12:16
चर-लाभ मुहूर्त : 3:02 से 6:13 बजे तक
गणेशोत्सव का आरंभ 27 अगस्त को हस्त और चित्रा नक्षत्र के संयोग में होगा। इसका समापन 6 सितंबर शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। यह पर्व ज्ञान, कार्य सिद्धि, समृद्धि, शक्ति, सहनशीलता और सम्मान में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। गणेश चतुर्थी पर गणपति के साथ रिद्धि-सिद्धि की भी पूजा की जाएगी।
ग्रहों का बन रहा विशेष संयोग इन राशि वालों का शुरू होगा कीमती समय
पंडित शर्मा के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ‘गणेश चतुर्थी’ पर इस दिन देशभर में भगवान गणेश की भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही भक्तजन घरों और मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करते हैं और आगामी दस दिनों तक प्रभु की विधि-विधान से उपासना करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है, जो पर्व की महत्ता कई गुना बढ़ा रहा है।
ज्योतिषियों के मुताबिक गणेश चतुर्थी पर प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि,रवि योग और इंद्र-ब्रह्म योग बना हुआ है। इसके अलावा कर्क में ग्रहों के राजकुमार बुध और विलासिता के कारक शुक्र के होने से लक्ष्मी नारायण योग बना हुआ है। वहीं इस तिथि पर बुधवार का महासंयोग होने से यह दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद कल्याणकारी साबित हो सकता है। इन जातकों को व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है।
तुला राशि बरसेगी कृपा
पंडित शर्मा के अनुसार यह समय तुला राशि के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि लेकर आया है। आपको मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। गणेश जी की कृपा से व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान किसी नए संस्थान में नौकरी करने का मौका भी मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा। ग्रहों के विशेष प्रभाव से इस राशि के जातकों के लिए वाहन या भूमि-भवन लेने का सपना पूरा होगा। प्रेमपूर्ण जीवन में मधुरता रहेगी।
कुंभ राशि को व्यापार में लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा, जिससे किसी अन्य कार्य की शुरुआत भी आप करेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में चाहने वाले का सपोर्ट अपेक्षाकृत साथ मिल पाएगा। छात्रों और संतान से जुड़ी चिंताओं में राहत संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अगर विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे थे, तो कई नया अपडेट मिलेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगा।
मकर राशि को मिलेंगे नए अवसर
मकर राशि वालों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति संभव है। व्यापार विस्तार की योजनाओं का लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। अगर किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम पक्ष में आएगा। छात्रों को मनचाही जगह दाखिला मिल सकता है। मेहनत और समझदारी के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वही शुभचिंतक भी इस राशि के जातकों के लिए काफी मददगार साबित होंगे।