एजीटीएफ की कार्रवाई: तीन किलो से अधिक अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
45
AGTF action: Two accused arrested with more than three kilograms of opium
AGTF action: Two accused arrested with more than three kilograms of opium

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ते हुए चित्तौड़गढ़ के चन्देरिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक मारुति इको कार से 3.100 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्करी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत वाली अफीम जब्त कर दो शातिर तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुख्ता मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के बाद एसपी ज्ञानचंद यादव और एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

डीएसपी फूलचंद टेलर और एएसआई राकेश कुमार जाखड़ के नेतृत्व में टीम ने मान्दलदा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध मारुति इको कार को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अवैध अफीम परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राधेश्याम शर्मा (31) और राहुल शर्मा (28) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मूल रूप से नालखेड़ी थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार भाइयों ने बताया कि बरामद अफीम उन्होंने अपने ही गांव नालखेड़ी के प्रकाश धाकड़ और प्रमोद शर्मा से खरीदी थी। पुलिस अब इन मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना चन्देरिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अफीम की इस खेप को आगे कहां सप्लाई किया जाना था, इस नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

डीएसपी फूलचंद टेलर के नेतृत्व में अंजाम दी गई। एएसआई राकेश जाखड़ की आसूचना के आधार पर इनके नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कांस्टेबल मगनाराम, सुनील विश्नोई, सुमेर सिंह तथा डीएसटी चित्तौड़गढ़ के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here