आकांक्षा कुमावत बनी स्ट्रांग वुमन ऑफ राजस्थान

0
436
Akanksha Kumawat became the strong woman of Rajasthan
Akanksha Kumawat became the strong woman of Rajasthan

जयपुर । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर से संबंद्ध राजस्थान स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 44वीं राजस्थान स्टेट जूनियर (पुरुष व महिला वर्ग) पावरलिफ्टिंग चैम्पिंनयशिप की 57 किलोभार वर्ग में आकांक्षा कुमावत ने गोल्ड मेडल जीता है।

गांव बावड़ी जालौर की मूल निवासी आकांक्षा कुमावत ने सब जूनियर केटेगरी में राजस्थान का पिछला रिकॉर्ड तोडते हुए 390 किलोग्राम भार उठाकर नया रिकार्ड बनाया है। आकांशा ने प्रतियोगिता के जूनियर एवं सब-जूनियर दोनों केटेगरी में राजस्थान की “स्ट्राँग वुमन” का खिताब हासिल किया। उसने दोनों केटेगरी में गोल्ड मेडल भी जीता है।

जयपुर पावर लिफ्टिंग संघ के कोच लोकेश प्रजापत ने बताया कि कुम्हेर, डीग के आदर्श साधना कॉलेज में चल रही राजस्थान राज्य सब जूनियर/सीनियर इक्विप्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन 57 किलो भार वर्ग में जयपुर की आकांक्षा कुमावत ने तीन कीर्तिमान बनाए हैं। आकांक्षा ने स्कवेट में 145 किलो बेंच प्रेस में 90 किलो व डेड लिफ्ट में 155 किलो सहित कुल 390 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। आकांक्षा ने स्कवेट, बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट तीनों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आपको बता दें आकांक्षा कुमावत पिछले दो साल पावरलिफ्टिंग में नेशनल स्तर पर भी कई मेडल जीत चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here