अग्रवाल कॉलेज में अखंड रामायण पाठ आज

0
297

जयपुर। राम जन्मभूमि में राम लला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा होने पर हर क्षेत्र में सनातन धर्म की धूम मची हुई है। धार्मिक आयोजनों में अब शिक्षा के मंदिर भी बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है। श्री अग्रवाल शिक्षा समिति एवं अग्रवाल युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में 21 जनवरी को आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज परिसर के महाराजा अग्रसेन मंदिर में सुबह 10 बजे से 51 आसन पर 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। अखंड रामायण पाठ के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय यज्ञ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here