राजस्थान राज्य को पूर्ण रूप से जैविक राज्य बनाने के लिए पूर्ण हुआ अखंड संवाद

0
230
Akhand Samvaad completed to make Rajasthan a completely organic state
Akhand Samvaad completed to make Rajasthan a completely organic state

जयपुर। आम आदमी के खाने में बढ़ रहे रसायनों के जहर से मुक्ति दिलाने के लिए देश के बड़े किसानों, कृषि विशेषज्ञों और बुद्धिजीवियों के साथ जयपुर में शनिवार को अखंड संवाद आयोजित हुआ। प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को समर्पित कृषि विशेषज्ञ सुनील-सुशीला शर्मा लगातार 24 घंटे तक कार्यक्रम का संचालन किया।

“अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद्” के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया की यह आयोजन प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम विधानसभा के पास स्थित ड्रेमेक्स बिल्डिंग में सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इसमें प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और गौ संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। देश के कई कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, किसान वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ इस आयोजन से जुड़े।

खेती में रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग को बंद करके प्राकृतक खेती और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए इस मुहीम में पिछले कई वर्षों से लगे भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी रहा।

कार्यक्रम के आयोजक ‘ सूर्यरथ क्रिएशन्स’ के विशाल पराशर ने बताया कि सुनील-सुशीला शर्मा पिछले कई वर्षों से गांव-गांव जा कर जैविक राजस्थान और गौ आधारित कृषि की मुहीम चला रहे हैं। कई किसानों ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को अपनाया है। अखंड संवाद उसी मुहीम का एक बड़ा रूप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here