गौ संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए हुआ अखंड संवाद

0
280

जयपुर। गौ आधारित प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को अखंड संवाद शुरू हुआ। जैविक राजस्थान और गौ आधारित कृषि की मुहीम चला रहे सुनील-सुशीला शर्मा ने देश के बड़े किसानों, कृषि विशेषज्ञों और बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया। सुनील-सुशीला शर्मा ने इस मौके पर कहा कि रोग मुक्त रहने के लिए अब प्राकृतिक खेती के अलावा कोई विकल्प नहीं है। प्राकृतिक खेती गौ आधारित होनी चाहिए।

सुनील-सुशीला शर्मा ने लगातार 24 घंटे तक कार्यक्रम का संचालन किया। अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद् के अध्यक्ष अतुल गुप्ता भी कार्यक्रम से जुड़े। गुप्ता ने कहा कि भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ खेती में रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग को बंद करके प्राकृतक खेती और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक सूर्यरथ क्रिएशन्स के विशाल पाराशर ने बताया कि जैविक राजस्थान और गौ आधारित कृषि की मुहीम चला रहे सुनील-सुशीला शर्मा पिछले कई वर्षों से गांव-गांव जा कर जैविक राजस्थान और गौ आधारित कृषि की मुहीम चला रहे हैं। कई किसानों ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को अपनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here