सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराएंगे: खाचरियावास

0
249
All Congress workers and citizens will hoist the tricolor flag on August 15: Khachariyawas
All Congress workers and citizens will hoist the tricolor flag on August 15: Khachariyawas

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मेरा धर्म तिरंगा, मेरी शान तिरंगा अभियान के तहत पूरे जयपुर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश और देश सब जगह तिरंगे को अपना धर्म मानते हैं। 15 अगस्त को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक हमारे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को तिरंगा झंडा लहराएंगे।

खाचरियावास ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, सुभाष चंद्र बोस ने देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, सरदार पटेल के नेतृत्व में आजादी की जंग भारत ने लड़ी, 200 वर्ष की गुलामी को उखाड़ कर फेंक दिया।

हम सब का संकल्प होना चाहिए 15 अगस्त हमारी आजादी का दिन जो हमें राष्ट्रीयता,देश भक्ति आन बान शान स्वाभिमान शौर्य बलिदान का संकल्प लेना सिखाता है हम सब घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि तिरंगा मेरा धर्म है यह आवाज देश को जाति और धर्म के टकराव से अलग करके सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here