घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी

0
409

डिग्गी खोल स्टेपनी पर भी किया हाथा साफ,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर खोल कर ले गए। यही नहीं बदमाशों का दिल इतने में नहीं भरा तो डिग्गी खोलकर उसमें रखी स्टेपनी पर भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल रामप्रकाश ने बताया कि सांगानेर निवासी येशा दाधीच (30) का आरोप है कि बुधवार रात उसने घर के बाहर रोड किनारे अपनी कार खड़ी की थी। देर रात करीब तीन बजे अज्ञात बदमाश कार के चारों टायर सिम सहित खोल कर ले गए। बदमाशों ने डिग्गी का लॉक खोलकर उसमें रखी स्टेपनी भी निकाल ली। गुरुवार सुबह कार संभालने पर मामले की जानकारी चली।

रैकी करने के बाद दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया है कि अज्ञात बदमाश रात तीन बजे कॉलोनी में आए और कुछ देर रैकी करने के बाद कार में जैक लगाकर चारों टायर खोलकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here