अनैतिक गतिविधियों की शिकायत करने पर महिला कर्मचारी को स्कूल में जला कर मारने का आरोप

0
107

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में एक नामी स्कूल पर महिला कर्मचारी ने जला कर मारने का आरोप लगाया है। घटना पिछले साल दीपावली की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उनियारा का रास्ता निवासी पुनीत खंडेलवाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बेटी सीडलिंग स्कूल में सीए का काम करती थी।

बेटी ने स्कूल में चल रही स्कूल डायरेक्टर संदीप बक्शी का अनैतिक गतिविधियों लिप्त होने की शिकायत करने पर उसकी बेटी को पिछले साल दीपावली पर बुलाकर जला दिया। इससे उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए। कई दिन तक उसका अस्पताल में इलाज चला। एक महीने बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जांच अधिकारी एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय दीप्ति खण्डेलवाल दीपावली को स्कूल में दीपक जला रही थी इसी दौरान उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली थी। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई थी। करीब एक महिने से ज्यादा समय तक उसका इलाज चला और फिर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अब परिजनों ने इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here