एमआई रोड पर एलन सॉली का फ्लैगशिप स्टोर खुला

0
44
Allen Solly opens flagship store on MI Road
Allen Solly opens flagship store on MI Road

जयपुर। एलन सॉली ने जयपुर के प्रमुख शॉपिंग क्षेत्र एमआई रोड पर अपने नए फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया। कंपनी के अनुसार, यह कदम राजस्थान में रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। आदित्य बिरला ग्रुप का हिस्सा है एलन सॉली

करीब 3,600 वर्गफुट में फैला यह स्टोर ब्रांड की नई रिटेल डिजाइन अवधारणा पर आधारित है। यहां पुरुषों, महिलाओं और 2 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग-अलग अवसरों के अनुरूप फैशन कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

कंपनी का कहना है कि जयपुर तेजी से फैशन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। ऐसे में एमआई रोड जैसे व्यस्त और प्रमुख बाजार में फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत ग्राहकों को एक ही स्थान पर विविध विकल्प उपलब्ध कराएगी।

स्टोर में वेडिंग स्टूडियो के साथ सूट, ब्लेज़र, शर्ट, पोलो टी-शर्ट और चिनोज़ जैसी रेंज उपलब्ध है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक शादी-ब्याह, ऑफिस और रोजमर्रा के पहनावे के लिए अलग-अलग विकल्प चुन सकें।

महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष कलेक्शन

महिलाओं के लिए ऑफिस वियर, कैजुअल और पार्टी वियर के साथ हैंडबैग की रेंज रखी गई है। वहीं बच्चों के लिए आरामदायक और आकर्षक डिज़ाइन के कपड़े उपलब्ध हैं, जो जन्मदिन, पिकनिक और दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त हैं।

स्टोर का इंटीरियर आधुनिक डिजाइन, गर्म रोशनी और खुले लेआउट के साथ तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को सहज और बेहतर खरीदारी अनुभव मिल सके।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जयपुर एक महत्वपूर्ण बाजार है और यह नया फ्लैगशिप स्टोर ब्रांड की मजबूत उपस्थिति की दिशा में अहम कदम है।

एलन सॉली, आदित्य बिरला ग्रुप का हिस्सा है और देशभर में पुरुषों, महिलाओं व बच्चों के लिए फैशन उत्पाद उपलब्ध कराता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here