जयपुर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोथान संस्थान, जयपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “डेटा एनालिटिक्स” विषय पर एलुमनी टॉक सेशन का आयोजन किया गया।
इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों और उद्योग की अपेक्षाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का संचालन सुश्री संजू चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथि, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।
इस सत्र के मुख्य वक्ता आयुष पालीवाल थे, जो आईटी विभाग के वर्ष 2020 बैच के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में पर्सोनिफाई हेल्थ (Personify Health) कंपनी में सीनियर डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।




















