जयपुर। एम.आई. रोड स्थित श्री अमरापुर स्थान पर प्रेम प्रकाश मण्डल का वार्षिकोत्सव चैत्र मेला 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा । मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जयपुर यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है ।
बसों के लिए डायवर्जन प्लान
अजमेर रोड मार्ग: अजमेर रोड की ओर से आने वाली मिनी बसें और बसें नाटाणियों के चौराहा से पी.डब्लू.डी चौराहा की तरफ डायवर्ट की जाएगी ।
चर्च रोड मार्ग: शालीमार तिराहा से चर्च रोड होकर गणपति प्लाजा जाने वाली बसें अब गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा की तरफ मोड़ दी जाएंगी ।
सीकर रोड मार्ग: यातायात का दबाव बढ़ने पर सीकर रोड से आने वाली बसों को पानीपेच तिराहा से झोटवाड़ा रोड की ओर डायवर्ट किया जा सकता है ।
सामान्य यातायात में बदलाव
स्टेशन रोड से पार्क स्ट्रीट रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। कलेक्ट्री सर्किल से गवर्नमेंट हॉस्टल की ओर आने वाले वाहनों को खासा कोठी पुलिया के नीचे से पोलोविक्ट्री, सिंधी कैंप और वनस्थली मार्ग होकर भेजा पोलोविक्ट्री से गणपति प्लाजा की ओर आने वाले वाहन सिंधी कैंप, वनस्थली मार्ग और रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे ।
नो-पार्किंग और निषेध क्षेत्र पार्किंग प्रतिबंध
कलेक्ट्री सर्किल से खासाकोठी, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, सिंधी कैंप, वनस्थली मार्ग और चर्च रोड के मुख्य मार्गों पर सभी वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी ।गणपति प्लाजा क्षेत्र: गणपति प्लाजा से अमरापुरा के सामने तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करना वर्जित होगा ।
मालवाहक वाहन
खासाकोठी से गवर्नमेंट हॉस्टल तक सभी प्रकार के हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा ।अपील: यातायात पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए मेले के दौरान इन मार्गों के बजाय समानांतर मार्गों का प्रयोग करें ।




















