जयपुर। आस्था भक्ति के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में रविवार को प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक सदगुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज का पावन मासिक जन्मोत्सव चौथ पर्व श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया गया। “मंगला दर्शन” से ही श्रद्धालुओं का दर्शन दीदार को ताता लगा रहा। नित्य नियम प्रार्थना के पश्चात संतो द्वारा आचार्य श्री की महिमा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया गया।
महिला मंडल द्वारा सामूहिक चालीसा का पाठ, जन्म साखी पाठ, होली भजन, होली आई होली आई, मस्ती छाई…. मैं तो तुम संग होली खेलूंगी मै तो तुम संग… भजन संकीर्तन तत्पश्चात सीकर से आए बाल मंडली द्वारा फाग के भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई। शुभम् , काना, राधा जी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति पे श्रद्धालु मोहित हो उठे। कार्यक्रम की श्रृंखला में संतो के द्वारा संतो के संग होली खेलो , पीओ प्रेम प्याला रे…. के भजनों के साथ साथ फूलों की होली खेली गई। फूलों की सुगंध इत्र की महक से श्री अमरापुर स्थान ब्रज धाम सम प्रतीत होने लगा ।
श्री मंदिर, समाधि स्थल पर ऋतु पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया, मुख्य द्वारा पे आकर्षक रंगोली सजाई गई, आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के विग्रह के समक्ष 56 व्यंजन थाल अर्पित किया गया। चौथ पर्व पर जयपुर सहित, सीकर,, दिल्ली , चाकसू, चौमू, अलवर, अमदाबाद, किशनगढ़, अजमेर, आदि विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं का दर्शन दीदार को आगमन हुआ । तत्पश्चात सभी भक्तों को भुजिया एवं मीठे घेवर प्रसाद वितरण किया गया ।




















