गिरते बाजार में भी कमाई का मौका: फ्रैंकलिन का अनोखा फंड

0
39

मुंबई: बदलते और उतार-चढ़ाव भरे बाजार के दौर में निवेशकों को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने अपने पहले स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) के तहत सफायर इक्विटी लॉन्ग शॉर्ट एसआईएफ लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक क्वांटिटेटिव रणनीति पारंपरिक निवेश मॉडल से आगे बढ़कर डेटा-आधारित निर्णयों के जरिए लंबे समय में बेहतर और संतुलित रिटर्न देने का लक्ष्य रखती है।

यह फंड निफ्टी 500 के शेयरों में निवेश करते हुए लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट में व्यापक डाइवर्सिफिकेशन प्रदान करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत लॉन्ग और सीमित शॉर्ट पोजीशन का संतुलित उपयोग है, जिससे बाजार में गिरावट के दौरान भी जोखिम को नियंत्रित किया जा सके।

फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया के प्रेसिडेंट अविनाश सतवालकर ने कहा, “आज के दौर में बाजार तेजी से बदलता है, ऐसे में अनुशासित और लचीली निवेश रणनीतियां बेहद जरूरी हो जाती हैं। एसआईएफ खास तौर पर उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो अधिक जोखिम लेकर बेहतर रिटर्न की संभावना तलाशते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह फंड अपने नेट एसेट्स का 25% तक शॉर्ट पोजीशन ले सकता है, जिससे गिरते बाजार में भी नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।” पोर्टफोलियो मैनेजर अरिहंत जैन के अनुसार, “हमारा क्वांटिटेटिव मॉडल 40 से ज्यादा फैक्टर्स के आधार पर स्टॉक्स को स्कोर और रैंक करता है, जिससे लॉन्ग और शॉर्ट दोनों पोजीशन के लिए सही अवसर चुने जा सकें। यह रणनीति बदलते बाजार के अनुसार खुद को ढालते हुए संतुलित रिटर्न देने में सक्षम है।”
(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here