गर्भवती महिलाओं व किशोरियों की हुई एनीमिया की जांच

0
268

जयपुर। एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की एनीमिया की जाँच कर उपचार दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( 08 मार्च ) के उपलक्ष्य में 01 मार्च से 09 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन्हीं गतिविधियों के क्रम में गुरुवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की एनीमिया की जाँच कर उपचार दिया गया। इसके साथ ही चिकित्सा स्टॉफ ने उन्हें पर्याप्त व उचित पोषण के विषय में जानकारी प्रदान की और नियमित रूप से पोषणयुक्त खानपान लेने के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here