पशुपालन विभाग को मिली 5778 पशु परिचर की सौगात: मंत्री जोराराम कुमावत

0
33
Minister Joraram Kumawat
Minister Joraram Kumawat

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग के पशु परिचर भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह जानकारी देते हुए पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के युवाओं को बेरोजगार नहीं रहने देने के संकल्प के परिणाम के रूप में युवाओं को एक और सौगात मिली है।

पशुपालन विभाग के तहत 5778 पशु परिचरों की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम गुरुवार को राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया है। जल्द ही इन्हें नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी। कुल रिक्त 6 हजार 433 पदों के विरुद्ध 5 हजार 778 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है जिनमें से 5 हजार 146 गैर अनुसूचित क्षेत्र के तथा 632 अनुसूचित क्षेत्र के पद हैं। 655 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग को इससे सुदूर क्षेत्रों मे काम करने में बहुत सहायता मिलेगी और सेवा प्रदायगी में भी बहुत सुधार होगा। पशुओं तथा पशुपालकों के लिए भी यह बहुत ही मददगार साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here