वांछित अपराधियों पर पांच-पांच सौ रुपये के इनाम की घोषणा

0
211
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। जयपुर पुलिस उपायुक्त कार्यालय (पश्चिम )की ओर से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तेरह आरोपितों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच सौ रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)अमित कुमार ने बताया कि पंकज शर्मा निवासी हसनपुरा,अभय निवासी हसनपुरा, श्याम सिंह वैशाली नगर,जतन सिंह निवासी झोटवाड़ा,दिनेश शर्मा निवासी रामगंज, महेंद्र पारीक निवासी सोडाला, इश्तहाक उर्फ जाहिद निवासी रामगंज, सुनिता निवासी जयपुर, बेगम सांसी निवासी हीरापुरा, योगेन्द्र सिंह निवासी बनीपार्क, सुमित कुमावत निवासी झोटवाड़ा,रईसा निवासी सेज जयपुर की सही सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति को पांच-पांच सौ रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अन्तिम निर्णय पुलिस उपायुक्त पश्चिम जयपुर का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here