जयपुर। श्री खाटू श्याम सेवादार समिति, जयपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय बाबा श्याम वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को अजमेर रोड के निर्माण नगर में जिंदल गार्डन में श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाबा श्याम का विशाल दरबार सजाकर कोलकाता से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। इत्र से महकते दरबार में अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया।
पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के बीच संजू शर्मा (कोलकाता), रेशमी शर्मा (समस्तीपुर) तथा जयपुर के ख्यातनाम भजन गायक गोपाल सेन, रवि शर्मा, कपिल शर्मा, सागर शर्मा, राहुल पाडिय़ा, आदित्य छीपा, कुमार दया, कुशाल-विशाल और सोमेश जैन अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। कर्णप्रिय मधुर भजनों की स्वर लहरियों की धुन पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।




















