मुरलीपुरा में निकाली अश्लीलता निवारण रैली

0
469

जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से मुरलीपुरा में गृह गृह यज्ञ अभियान के अंतर्गत विकास नगर विस्तार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। कमल शारदा स्कूल के विद्यार्थियों ने गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत…, नशा नाश की जड़ है भाई इसने ही आग लगाई…., नर और नारी एक समान एक पिता की सब संतान…जैसे नारे लगाते हुए कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए अश्लीलता और व्यसनों के खिलाफ आवाज बुलंद की। राधा कृष्ण मंदिर में सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और अन्य लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प करवाया।

गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से श्रीमती कुसुमलता सिंघल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पारीक ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा के आचार्यत्व में 2-2 कार्यकर्ताओं की टोली ने ग्यारह अलग-अलग स्थानों पर यज्ञ करवाया। सरोज मामोडिय़ा, देवेन्द्र शर्मा, सीताराम मोमोडिय़ा, शिव कुमार माहेश्वरी, पवन शर्मा, मनीष भारती, सुरेश गोयल, पुरूषोत्तमदास मित्तल, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मण गोयल ने यज्ञ के यजमान के रूप में नियमित रूप से गायत्री यज्ञ करने और गायत्री महामंत्र का जप करने का संकल्प लिया। सभी घरों में देव स्थापना करवाई गई। गुरुदेव का साहित्य भेंट किया गया। दो पुंसवन संस्कार, एक जन्म दिन संस्कार मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here